
रसड़ा (बलिया)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर गुरुवार को भाजपा नेता पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने रसड़ा की बंद पड़ी चीनी मिल को फिर चालू करने व जिला चिकित्सालय में कार्डियो सर्जन, न्यूरो सर्जन, न्यूरोलाजिस्ट, यूरो सर्जन, यूरोलाजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, नेफ्रोलाजिस्ट की तैनाती समेत रसड़ा सीएचसी के साथ ही अन्य सीएचसी में फिजीशियन, जनरल सर्जन, शिशुरोग विशेषज्ञ, नेत्र चिकित्सक, रेडियोलॉजिस्ट आदि मांगों को लेकर माधोपुर चीनी मिल से दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ सीएचसी रसड़ा परिसर तक पदयात्रा किया है। पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सीएचसी में मौजूद सीएमओ संजीव वर्मन को दिया।पदयात्रा में चीनी मिल चलाओ अभियान के अध्यक्ष राधेश्याम यादव, संयोजक गीताशरण सिंह, मुन्ना पांडे, गुड्डू सिंह, अभिषेक वर्मा, मकरध्वज यादव आदि रहे।



