
बलिया। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनेश्वर मिश्र सेतु मार्ग पर “समवाद सोशल वेलफेयर फ़ाउंडेशन” के तत्वाधान में तृतीय वर्ष सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व मंत्री श्री आनंद स्वरूप शुक्ल जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
उद्घाटन समारोह में अपने उद्बोधन के दौरान श्री शुक्ल ने कहा कि “भारतीय संस्कृति में सेवा को सर्वोच्च धर्म माना गया है, किंतु आज की नवयुवक पीढ़ी ऐसे सेवा कार्यों से विमुख होती जा रही है। समवाद टीम के सदस्यों की सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।”
संस्थान के अध्यक्ष सत्यम मिश्र ने संगठन के उद्देश्यों एवं सेवा के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला। शिविर में स्नानार्थियों एवं दर्शनार्थियों के लिए प्राथमिक उपचार, चाय, दातून, तथा बच्चों के लिए बिस्किट की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर हर्षित तिवारी, सतीश विक्रम तिवारी, रवि गुप्ता, शशिकांत पाण्डेय, अवनीश राय, अतुलित पाण्डेय, सूर्य प्रकाश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यम मिश्र ने की तथा संचालन देवेश पाठक द्वारा किया गया।



