कार्यवायीक्राइमबलियाबिग ब्रेकिंगरसड़ा

दहेज हत्या के मामले में वांछित पति और ससुर गिरफ्तार


रसड़ा (बलिया)।स्थानीय पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित पति प्रिंस कन्नौजिया व ससुर अशोक कन्नौजिया को मुड़ेरा गांव स्थित उनके घर के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को चालान कर दिया। गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के असावर निवासी चंद्रभान कन्नौजिया की बहन गीता की शादी चार माह पहले मुड़ेरा निवासी प्रिंस कन्नौजिया के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज को लेकर आये दिन ससुराल वाले विवाहित को प्रताड़ित करते थे। एक जुलाई की शाम को मायका वालों को गांव के लोगों से खबर मिली कि गीता को उसके ससुराल वाले गला दबाकर जान से मार दिए हैं। सूचना पाकर मायका वाले पहुंच गए और पुलिस को इसकी सूचना दी।इस मामले में पुलिस ने मृतका के भाई चंद्रभान कन्नौजिया की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने बताया कि एसआई देवी प्रसाद मिश्र अपने हमराही सिपाही आलोक सिंह व इंद्रजीत यादव के साथ शुक्रवार को वांछित की तलाश में निकलें थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि पति और ससुर अपने घर मुड़ेरा पर मौजूद हैं। पुलिस दोनों को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button