कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंग

सरस्वती पूजा को लेकर दुबहड़ थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

दुबहड़ (बलिया)। आगामी सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस को शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को दुबहड़ थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष अजय कुमार पाल ने की। इस अवसर पर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं सरस्वती पूजा समिति के आयोजक मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष अजय कुमार पाल ने कहा कि मां सरस्वती विद्या, बुद्धि और ज्ञान की देवी हैं, जिनकी पूजा प्रत्येक वर्ष माघ मास के बसंत पंचमी के दिन श्रद्धा एवं भक्ति भाव से की जाती है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर आपसी सामंजस्य, मेल-मिलाप एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें।
थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पूजा के दौरान निर्धारित मानकों से अधिक डीजे की आवाज नहीं होनी चाहिए। किसी भी प्रकार के अश्लील गीत,अभद्र हरकत या आपत्तिजनक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूजा समिति के आयोजक एवं स्वयंसेवक आपसी समन्वय बनाकर कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें।

मूर्ति विसर्जन के संबंध में उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विसर्जन के दौरान शराबखोरी, हुड़दंग या किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कहीं भी शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश होती है तो इसकी सूचना तत्काल 112 नंबर डायल पुलिस या सीधे दुबहड़ थाना के सीयूजी नंबर पर दें। उत्तर प्रदेश पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पूजा समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button