कार्यक्रमबलियालालगंजशिक्षा

प्रगति का आधार है शिक्षा : कन्हैया जी सिंह

लालगंज (बलिया)। शिक्षा क्षेत्र मुरलीछपरा के कम्पोजिट विद्यालय लक्ष्छूटोला परिसर में 15 लाख 35 हजार रुपये की लागत से निर्मित नवीन प्राथमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख मुरलीछपरा कन्हैया जी सिंह ने किया।
नवीन प्राथमिक विद्यालय भवन के उद्घाटन के उपरांत अपने संबोधन में प्रमुख कन्हैया जी सिंह ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का आधार होती है। सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इस नवीन भवन के निर्माण से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाकर ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जा सकती है।
उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को बेहतर शिक्षा देने तथा अभिभावकों से नियमित रूप से बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील की।
बिद्यालय में बने पूर्व प्राथमिक बिद्यालय जर्जर हो जाने के कारण उक्त भवन को बिभागीय कार्यवाही कर ध्वस्तिकरण कराकर नये प्राथमिक भवन का निर्माण किया गया ।
इस अवसर सहायक बेसिक शिक्षाधिकारी मुरलीछपरा अरबिन्द कुमार,श्याम जी भोला यादव, श्रीकांत मिश्रा , हरिकेश यादव सहित विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भवन प्रभारी राणा प्रताप सिंह (प्रधानाध्यापक) ने उपस्थित लोगो के प्रति आभार प्रकट अतिथियों लो अंग बस्त्र माला पहनाकर सम्मानित किया ।सभा की अध्यक्षता प्रधान भरत जी गोड़ तथा संचालन राधेश्याम पाण्डेय ने किया

प्रबुद्धजनों, रसोइया व मेधावी छात्रों का किया सम्मान

लालगंज । कम्पोजिट बिद्यालय लच्छूटोला में बने नविन प्राथमिक बिद्यालय भवन के उद्घाटन समारोह में बिद्यालय की रसोईया को साडी तथा खेल कूद के मेघावी छात्र मनीष यादव, शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं क्षेत्र के प्रबुद्धजनों को प्रधानाध्यापक राणा प्रताप सिंह ने मुख्यातिथि प्रमुख कन्हैया जी सिंह के हाथों सम्मानित कराया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button