
बलिया । मनियर थाना क्षेत्र के महलीपुर गांव में शनिवार की रात कुल्हाड़ी से किए गए हमले में एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, चन्दन राजभर (22) पुत्र गणेश राजभर, निवासी महलीपुर, शनिवार की रात लगभग 9 बजे किसी काम से मनियर-बेरूआरबारी मार्ग पर जा रहा था। इसी दौरान पड़ोस के ही कुछ लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी से लगातार 5-6 वार कर दिए, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
परिजनों ने आनन-फानन में घायल चन्दन को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हमले के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।



