कार्यक्रमदुबहड़बलिया

पत्रकारिता दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने रख्खे अपने- अपने विचार


दुबहड़(बलिया)। पत्रकारों की लेखनी में निष्पक्षता के साथ अगर सेवा का भाव जुड़ा हो तो पत्रकारिता जगत के लोग समाज की विकृतियों को दूर करने के साथ ही लोगों के कठिन से कठिन समस्याओं के समाधान में सहायक सिद्ध होंगे।
उक्त बातें शनिवार को मीडिया सेंटर अखार पर आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस की संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश पाठक ने कही। कहा कि पत्रकारों के समक्ष चुनौतियां कम नहीं है, लेकिन कठिन चुनौतियों के बीच पत्रकारिता के मूल्यों को जिंदा रखने वाले पत्रकार निश्चित रूप से काबिले तारीफ हैं। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा एवं उनके उचित पारिश्रमिक के लिए सरकारों को गंभीर होना चाहिए, ताकि उनके परिवार आदि की जिम्मेदारी कुशलता पूर्वक निर्वाह हो सके। इसी क्रम में प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव पुष्पेंद्र तिवारी ने मंच के माध्यम से सरकार से पत्रकारों के हित के लिए मजीठिया आयोग के सिफारिश को तत्काल लागू करने की मांग की। वहीं जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने सभी पत्रकारों को संगठन के महत्व के बारे में जानते हुए समर्पण भाव से कार्यक्रम करना चाहिए। अंत में गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जनपद के वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत पाठक ने कहा कि पत्रकारिता का क्षेत्र कांटो और मुश्किलों से भरा है, इसके लिए पूंजीपतियों का पत्रकारिता में प्रवेश सबसे बड़ा बाधक बन रहा है।
कार्यक्रम में अतिथियों एवं जनपद भर से आए विभिन्न समाचार पत्रों के अनेक पत्रकारों को अंगवस्त्र, डायरी, कलम आदि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केके पाठक एवं संचालन रणजीत सिंह ने किया।
इस मौके पर दिग्विजय सिंह, गणेश जी सिंह, नरेंद्र मिश्रा, विवेक सिंह, श्रवण पांडेय, राजीव चतुर्वेदी, नितेश पाठक, सुनील दुबे, आतिश उपाध्याय, धनंजय तिवारी, अजय पांडेय, भानु सिंह, संतोष तिवारी, नागेंद्र तिवारी, अन्नपूर्णानंद तिवारी, संदीप गुप्ता, चिरंतन गुप्ता, त्र्यंबक पांडेय, पन्नालाल गुप्ता, अख्तर अली, पवन गुप्ता, रवीश सिंह, धीरज यादव, बच्चन जी प्रसाद, रामजी गिरी, शंकर चौरसिया, पंचदेव दुबे, विश्वनाथ पांडेय, राधाकृष्ण पाठक, डॉ. सुरेश चंद्र, प्रधान विनोद पासवान, विनोद भारती, श्रीभगवान चौधरी, गंगासागर राम, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button