
रसड़ा (बलिया)। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर अखनपुरा, रसड़ा में दशम एवं द्वादश बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी भैया-बहनों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीपार्चन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ।विद्यालय परिवार की ओर से अक्षत सोनी, अनुपम देव सिंह, न्यासा कुशवाहा एवं स्वास्तिक मिश्रा को ₹ 5100 का चेक एवं स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही शिवम उपाध्याय, हर्षित कुमार, शाश्वत तिवारी, हिमांशु यादव, प्रिया कुमारी, अमन सिंह, आदिति सिंह, आस्था यादव, अंजली सिंह, प्रीति चौधरी, प्रिंस कुमार, रिया, हरिओम कुशवाहा, कृष्णकांत सिंह, सुशांत जायसवाल, अनू गुप्ता, अनुज पांडे, गरिमा यादव, अंशिका सिंह, आदित्य मौर्य, शुभांगम तिवारी, गीतांजलि, उत्सव कुमार कुशवाहा, शिवम कुमार, शिवांगी कनौजिया एवं रितिका तिवारी को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती शिक्षा परिषद के अध्यक्ष एवं विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख डॉ. रामकुमार तिवारी ने की। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी रसड़ा रवि कुमार तथा विशिष्ट अतिथि आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा के अध्यक्ष विनय जायसवाल रहे।मुख्य अतिथि रवि कुमार ने कहा कि अनुशासन, परिश्रम और संस्कार ही सफलता की वास्तविक पूंजी हैं। विशिष्ट अतिथि विनय जायसवाल ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. रामकुमार तिवारी ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालय चरित्रवान एवं राष्ट्रनिष्ठ नागरिक तैयार करने का कार्य कर रहे हैं।
छात्रों में अनुपम देव सिंह एवं अक्षय सोनी ने अपने अनुभव साझा करते हुए सफलता का श्रेय गुरुजनों और अभिभावकों को दिया। वहीं अभिभावकों में कृति जायसवाल एवं राजीव कुमार उपाध्याय ने विद्यालय के संस्कारयुक्त वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सराहना की।प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र पांडे ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे अभिभावकों के त्याग, सतत मार्गदर्शन एवं आचार्यों के अथक परिश्रम का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ते हुए विद्यालय और राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करने की शुभकामनाएं दीं।
प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र पांडे ने अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया। परीक्षा प्रमुख सुमंत ठाकुर ने आभार ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम का संचालन सोनी सिंह ने किया। समारोह के दौरान सम्मानित विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।



