अध्यात्मकार्यक्रमबलिया

श्रीशतचण्डी महायज्ञ सहशुक्ल यजुर्वेद स्वाहाकार यज्ञ का होगा भव्य आयोजन


दुबहड़ (बलिया)। क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी स्थित ऐतिहासिक उद्धव दास जी मठिया के पास आगामी 17 मई से श्री शतचण्डी महायज्ञ सह शुक्ल यजुर्वेद स्वाहाकार यज्ञ का भव्य आयोजन 25 मई 2026 तक किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर संपूर्ण क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त है। यज्ञाचार्य श्रीप्रकाश मिश्र ‘श्रीधराचार्य’ ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि यज्ञ की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अनुष्ठान का शुभारंभ 17 मई (रविवार) को प्रातः 05:00 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इस दौरान श्रद्धालु पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयघोष के साथ गंगा तट से जल भरकर यज्ञ मंडप तक पहुँचेंगे। महायज्ञ के दौरान आध्यात्मिक संगम देखने को मिलेगा। प्रतिदिन विद्वान ब्राह्मणों द्वारा शास्त्रोक्त विधि-विधान से पूजा संपन्न कराए जाएंगे। संध्या काल में यहाँ वाराणसी (काशी) की तर्ज पर दिव्य महाआरती का आयोजन होगा, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। साथ ही, सुप्रसिद्ध कथावाचक डॉ. ओमकार नारायण भारद्वाज अपने मुखारविंद से ‘श्रीमद्भागवत कथा’ का रसमय प्रवचन करेंगे। यज्ञ समिति के अध्यक्ष भगवान जी मिश्र एवं यज्ञाचार्य ने क्षेत्रवासियों से इस दिव्य आयोजन में सम्मिलित होने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि 17 मई से 25 मई 2026 तक होने वाले महायज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे में महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। यज्ञ समिति ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुण्य के भागी बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button