प्रशासनिकबलियाबिग ब्रेकिंग

जिला जेल निर्माण की तैयारी तेज, जुलाई में होगा शिलान्यास

बलिया। जिले में प्रस्तावित जिला जेल के निर्माण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर भूमि क्रय एवं अधिग्रहण की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 20 मई 2026 तक जिला जेल के लिए प्रस्तावित भूमि का चिन्हांकन, पैमाइश तथा किसानों से सहमति पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान यह भी तय किया गया कि मई माह के भीतर भूमि के दर निर्धारण की कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी। वहीं जून माह में बैनामा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि सभी प्रक्रियाएं पारदर्शिता एवं समन्वय के साथ पूरी की जाएं। प्रशासन ने जुलाई माह में जिला जेल की भूमि का शिलान्यास कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिला जेल निर्माण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तेजी से कार्रवाई किए जाने से परियोजना को जल्द धरातल पर उतारने की उम्मीद बढ़ गई है। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, एडीएम अनिल कुमार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button