कार्यक्रमदोकटीबलियालालगंज

दलन छपरा में पुलिस द्वारा जन चौपाल का आयोजन, साइबर जागरूकता व जन समस्याओं पर चर्चा


दलनछपरा(बलिया)। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर एवं क्षेत्राधिकारी बैरिया मुहम्मद फहीम के नेतृत्व में ग्राम सचिवालय में जन चौपाल का आयोजन किया गया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जन समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के उपाय भी बताए गए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी, उप निरीक्षक आशुतोष मद्धेशिया, गिरीश चंद्र, राम अवध, महिला कांस्टेबल कविता चौहान एवं शैलजा सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
जन चौपाल के माध्यम से पुलिस व आम जनता के बीच संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button