
लालगंज (बलिया)। क्षेत्र के भगवानपुर गांव में होली के पावन अवसर पर भूमि विकास बैंक के चेयरमैन एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री परमेश्वर गिरि के आवास पर ब्रह्मर्षि समाज के तत्वावधान में पारंपरिक फगुआ गीतों का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी वर्गों एवं समुदायों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिसने सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का प्रेरक संदेश दिया।
इस अवसर पर सरफाज अहमद, कलक्टर मियां, अब्बास मियां के साथ प्रमुख रूप से श्रीराम राय, दिनेश राय, मूटन राय, अनिल पाण्डेय, श्रीराम पाण्डेय, डॉ. हरेकृष्ण पाण्डेय, ज्ञानशंकर तिवारी, बलिराम यादव, दिवाकर मिश्रा, तेजनारायण मिश्रा, गुप्तेश्वर तिवारी, लल्लन पाण्डेय, मुरारी पाण्डेय, लक्ष्मण पाण्डेय, कृष्णा तिवारी सहित अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने पारंपरिक लोक-संस्कृति के संरक्षण एवं सामाजिक एकजुटता को समय की आवश्यकता बताया।
फगुआ के पारंपरिक गीतों और लोकधुनों ने पूरे वातावरण को भक्तिरस, उल्लास और रंगोत्सव की उमंग से सराबोर कर दिया। देर रात तक चले इस आयोजन में ग्रामीण संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली। उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
आयोजक की ओर से सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा भविष्य में भी प्रेम, सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का निर्णय लिया



