
बांसडीह (बलिया)। बांसडीह, सहतवार मार्ग पर कस्बा में स्थित व्यापारी गिरीश गुप्ता की होलसेल व रिटेल की दुकान मे मंगलवार की सायं भीषण आग लग गई। आग बिजली के शार्ट सर्किट के कारण लगी हैं जिससे दुकान में रखे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया हैं।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे इलाके में धुंआ फैल गया और आसपास के दुकानदारों तथा स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम एक गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन पानी खत्म होने से वापस चली गयी। हालांकि, आग लगने के कारण दुकान में जूता चप्पल व अधिकांश सामान जलकर राख हो गईं। आग अभी भी जल रहा है तथा पुलिस प्रशासन भी असहाय हैं। बलिया से फायर बिग्रेड की गाड़ी मंगाई गई है।
घटना गिरीश गुप्ता को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन ने बिजली काट दी है।



