बलियाबिग ब्रेकिंग

तिरंगे में लिपटा शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम,बीएसएफ जवान को गार्ड ऑफ ऑनर

दलनछपरा(बलिया)।स्थानीय गांव के पुरवा लक्ष्मीराम ब्रह्म के टोला निवासी बी एस एफ जवान का ब्रेन स्ट्रोक से निधन के बाद रविवार को शव गांव पहुंचा तो परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे,पत्नी बेटा का रोते रोते बुरा हाल था।
गांव निवासी 57वर्षीय जवाहर लाल बी एस एफ के 22वीं बटालियन में तैनात थे जो मेघालय के तूरा जिले में कार्यरत थे वहीं ड्यूटी के दौरान 25नवंबर को ब्रेन स्ट्रोक हो गया था जिन्हें बेहतर इलाज के लिए गोवाहाटी में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को सुबह निधन हो गया।विभाग द्वारा पी एम करा कर रविवार को सेना के वाहन से तिरंगे में लिपटा शव गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया।परिजन दहाड़े मार रोने लगे तो पत्नी बालकेशरी देवी बेसुध हो गई वही दोनों बेटों उमेश व अखिलेश का रोते रोते बुरा हाल था साथ ही दोनों विवाहित बेटियां भी पिता के शव से चिपक कर रोती रहीं लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें संभाला।जवान का अंतिम संस्कार महुली गंगा घाट पर किया गया जहां बी एस एफ के तरफ से ए एस आई अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ग्यारह सदस्यीय टीम के जवानो द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।मुखाग्नि बड़ा बेटा उमेश यादव ने दिया। इस अवसर पर बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल, संजय मिश्र, जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव,समाजवादी पार्टी के बैरिया विधान सभा अध्यक्ष दशरथ यादव,प्रधान प्रतिनिधि दशरथ प्रसाद,पूर्व प्रधान विद्या सागर यादव,सुग्रीव पासवान,विनायक मौर्य सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button