कार्यक्रमकार्यवायीबलियाबिग ब्रेकिंग

चेतन गुप्ता का प्रयास लाया रंग, ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ने से ग्रामीणों को राहत


दुबहड़(बलिया)। क्षेत्र के घोड़हरा गांव में वर्षों से चली आ रही बिजली की समस्या का समाधान अब संभव हो सका है। घोड़हरा के पूरब राज सिंह के घर के पास स्थापित 63 केवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 100 केवीए कर दी गई है, जिससे क्षेत्र के दर्जनों परिवारों को लो-वोल्टेज, बार-बार फाल्ट और अनियमित विद्युत आपूर्ति से बड़ी राहत मिलेगी।
इस जनहितकारी कार्य के पीछे भाजपा बूथ अध्यक्ष चेतन गुप्ता की सक्रियता,निरंतर प्रयास और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील सोच अहम कारण रही। ग्रामीणों ने बताया कि चेतन गुप्ता ने स्थानीय लोगों की बिजली संबंधी परेशानी को गंभीरता से लिया और बार-बार संबंधित विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर उठाया।
चेतन गुप्ता के प्रयासों को माननीय परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार दयाशंकर सिंह का मार्गदर्शन एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे का सहयोग प्राप्त हुआ,जिसके परिणामस्वरूप यह कार्य शीघ्रता से पूरा हो सका। ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि से अब घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे व्यापारियों,छात्रों एवं किसानों को भी लाभ मिलेगा।
ग्रामीणों का कहना है कि बूथ अध्यक्ष चेतन गुप्ता न केवल संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं,बल्कि जमीनी स्तर पर आम जनता की समस्याओं को हल कराने में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। यह कार्य उनकी अब तक की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है,जिसने क्षेत्र में उनकी कार्यशैली और जनविश्वास को और मजबूत किया है।
इस अवसर पर संपूर्ण ग्रामवासियों की ओर से माननीय परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे एवं भाजपा बूथ अध्यक्ष चेतन गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया गया। ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्य होते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button