
रसड़ा (बलिया)। कस्बा के श्रीनाथ मठ स्थित रामलीला मैदान में 17 जनवरी शनिवार को सुबह 11 बजे सामाजिक समरसता सहभोज व कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।इसकी जानकारी देते हुए आयोजक स्थानीय श्रीनाथ मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरि महाराज ने बताया कि कार्यक्रम में पूज्य अतिथि के रूप में सिद्धपीठ श्री हथियाराम मठ गाजीपुर के पीठाधीश्वर भवानी नंदन यति महाराज तथा मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, विशिष्ट अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र होंगे। आयोजक महामंडलेश्वर ने सहभोज कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों से भाग लेने की अपील की है।



