एक्सीडेंटबलियाबिग ब्रेकिंगरसड़ा

कान में ईयरफोन लगाए युवक की ट्रेन की जद में आकर हुई मौत


रसड़ा (बलिया)। रसड़ा-फेफना रेल खंड पर संवरा हाल्ट स्टेशन से करीब सौ मीटर पूरब कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे लाइन पर बैठे एक युवक की इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पाकर आरपीएफ पुलिस व संवरा पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। युवक की शिनाख्त उसके पास मिले मोबाइल के माध्यम से गाजीपुर जिले के बरेसर थाना क्षेत्र के सत्यनगर चौथी बांध गांव निवासी शिवम गोंड (19) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि युवक की माता सीमा देवी देवस्थली विद्यापीठ में बतौर दाई के रूप में काम करती हैं।वह संवरा चट्टी के पास किराए के मकान में अपने लड़के के साथ रहतीं हैं। बताया जा रहा है कि युवक कान में ईयरफोन लगाकर रेल पटरी पर बैठा था।इस बीच बलिया की ओर से आ रही इंटरसिटी ट्रेन की जद में आकर युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के दौरान उसका मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button