प्रशासनिकबलियाबिग ब्रेकिंग

ठंड व शीतलहर के चलते 8 जनवरी तक कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद


बलिया । भीषण ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को 8 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।
बीएसए ने स्पष्ट किया कि यह आदेश सभी बोर्डों के स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। साथ ही उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
बीएसए ने यह भी कहा कि किसी भी शिक्षा क्षेत्र से स्कूल खुले होने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button