कार्यक्रमबलिया

पंडित रामनाथ पाठक की 122वीं जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई


लालगंज (बलिया)। द्वाबा के पूर्व विधायक,महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं इंटर कॉलेज मुरारपट्टी के संस्थापक पंडित रामनाथ पाठक की 122वीं जयंती सोमवार को विद्यालय परिसर में श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के वातावरण में मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके उपरांत सभा के अध्यक्ष हरदेव पाठक एवं विद्यालय प्रबंधक पंकज पाठक ने दीप प्रज्वलित किया।

विद्यालय प्रांगण में स्थापित पंडित रामनाथ पाठक की प्रतिमा पर उपस्थित अतिथियों व गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया।
सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष हरदेव पाठक ने कहा कि पंडित रामनाथ पाठक केवल जुझारू स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी जननेता और कुशल विधायक भी थे। उन्होंने द्वाबा क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक विकास में अहम भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं।
विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देते हुए कहा कि देश की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले महापुरुषों का जीवन त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति का संदेश देता है। विद्यार्थियों ने भी उनके जीवन पर अपने विचार साझा करते हुए देश सेवा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सपा नेता अंगद मिश्रा, राजेश मिश्रा, पूर्व प्रधानाचार्य धर्मनाथ सिंह, शंकर दयाल सिंह, पूर्व सैनिक श्रोकांत तिवारी, सुभाष सिंह, रविकांत तिवारी सहित अन्य वक्ताओं ने पंडित रामनाथ पाठक के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुशवाहा ने अतिथियों का स्वागत किया जबकि प्रबंधक पंकज पाठक ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रवक्ता दिव्यां शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक पंकज कुमार पाठक द्वारा माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष लाल साहब यादव, प्रधानाचार्य वेद रत्न चौबे, शिक्षक आद्या शुक्ला, प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री राधेश्याम पांडे, पूर्व प्रवक्ता हरदेव पाठक, पूर्व प्रधानाचार्य श्याम नारायण पांडे, पंकज मिश्रा, जयकुमार चौबे सहित अन्य लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में योगेंद्र पाठक, संतोष यादव, अजीत पांडेय, सीता देवी, सुधा, दयानंद पांडेय, बरमेश्वर उपाध्याय, राजकुमार, वरिष्ठ लिपिक गुप्तेश्वर पाठक, विनय दुबे, कन्हैया यादव, उदय प्रताप तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

पंडित रामनाथ पाठक की जयंती के अवसर पर विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विशाल यादव की टीम विजेता तथा सुमंत यादव की टीम उपविजेता रही।
दौड़ प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका वर्ग में आयोजित की गई।
100 मीटर दौड़ में नीरज कुमार व विशाल कुमार प्रथम, धीरज कुमार व अमन कुमार द्वितीय रहे।
200 मीटर दौड़ में रमन व निखिल प्रथम तथा अंश व अभिनंदन द्वितीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में क्षमा व अंशिका प्रथम तथा मधु व रूबी द्वितीय स्थान पर रहीं।
400 मीटर दौड़ में मंगल भारती व राहुल प्रथम, समरजीत व देवजीत द्वितीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में संगीता व प्रीति प्रथम तथा रिया व राखी द्वितीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय ने पुरस्कार प्रदान किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

जयंती समारोह में विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नाटक एवं झांकियों की शानदार प्रस्तुति दी। कक्षा 10 की छात्रा रागिनी यादव ने “जीत तेरी चौखट पर चलकर राम आए हैं” गीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। वहीं रोशनी तिवारी ने देवी गीत प्रस्तुत किया। अन्य छात्राओं ने भी “राधा कैसे न चले” सहित विभिन्न प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button