
रसड़ा (बलिया)।श्रीमती फुलेहरा स्मारक कॉलेज आफ फार्मेसी कमतैला में शनिवार को लखनऊ मुख्यालय से डायल 112 जन-जागरूकता अभियान के तहत इंस्पेक्टर अमित कुमार शुक्ला के नेतृत्व में आई टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक व गीत के माध्यम से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को डायल 112 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम समेत अपराधों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया गया। लखनऊ से आए टीम के साथ बलिया के 112 के प्रभारी इंस्पेक्टर निशांत जमाल खान और उनकी टीम भी शामिल रही।इस मौके पर इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष गोविंद नारायण सिंह, प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र मौर्य, डॉ. विनय गिरि, आशुतोष पांडे, चुन्नू सिंह, कमलेश आदि रहे।



