
लालगंज (बलिया) । श्री मुनिश्वरानन्द उर्फ खपड़िया बाबा के 40वें निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित अतिद्वय रुद्र महायज्ञ के 11वें दिन गुरुवार को खपड़िया बाबा की समाधि पर भव्य पूजन-अर्चन एवं महाआरती का आयोजन किया गया। स्वामी हरिहरानन्द जी महाराज के सान्निध्य में आचार्य एवं विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा संपन्न कराई गई। अपराह्न 2:10 बजे हुई महाआरती में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसी दिन बाबा की समाधि दी गई थी।

खपड़िया बाबा समाधि आश्रम, संकीर्तन नगर (श्रीपालपुर) परिसर में प्रातः 8 बजे से ही श्रद्धालुओं का आगमन प्रारंभ हो गया। आश्रम के चारों दिशाओं से भक्तों की भीड़ निरंतर आती-जाती रही। महाआरती के समय पूरा परिसर महिला, पुरुष, युवक-युवतियों से खचाखच भरा रहा। “खपड़िया बाबा की जय”, “हरिहरानन्द महाराज की जय”,“हर-हर महादेव”एवं भगवन्नाम संकीर्तन से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।
आश्रम परिसर स्थित शिव मंदिर, बजरंगबली मंदिर, सूर्य मंदिर, मानस मंदिर तथा मुख्य द्वार को फूल-मालाओं एवं विद्युत झालरों से भव्य रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप, हवनकुंड एवं मंदिरों की परिक्रमा कर स्वामी हरिहरानन्द जी महाराज का दर्शन-पूजन किया।

महाआरती में विद्वान पंडित राममूर्ति पाण्डेय, मिथिलेश दुबे, जोगिन्द्र दुबे, सुदामा दुबे, अनिल उपाध्याय, श्रीराम दुबे, कमलेश दुबे, मानस मिश्रा, विश्वनाथ मिश्रा, रामलला पाण्डेय, अनुज उपाध्याय सहित अन्य आचार्यों ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चन कराया। मुख्य यजमानों में कन्हैया सिंह, संतोष सोनी, पवन यादव, अंकित स्वर्णकार, राजेन्द्र यादव, अमित यादव, डॉ. हरीश तिवारी, राजू सिंह, हमेशा यादव, रामेश्वर यादव एवं हृदयानन्द मिश्र रहे। साथ ही तेरह दिवसीय एवं एक दिवसीय यजमान भी श्रद्धा के साथ प्रतिदिन जुड़ते रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में निर्भय नारायण सिंह (आईआरटीएस), धर्मवीर उपाध्याय, अमर सिंह, डॉ. राजेन्द्र मिश्र, गार्ड साहब, टुनटुन तिवारी, डॉ. हरीश सिंह, आनंद दुबे, प्रह्लाद यादव, राणाप्रताप सिंह, मैनेजर यादव, रामाशंकर यादव, बबलू सिंह, संतोष सिंह, संदीप यादव, पीयूष यादव, रंजय यादव, बिट्टू यादव, पप्पू पाण्डेय, शिवकरण मौर्य, विनोद सिंह, प्रमिल मिश्रा, पिंटू यादव एवं शैलेश सिंह सहित हजारों की संख्या में खपड़िया बाबा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।



