
लालगंज (बलिया)। श्री श्री 1008 श्री बैकुंठवासी श्री कमल नयन ब्रह्मचारी जी महाराज की ग्यारहवीं पुण्य तिथि के अवसर पर रामानुज आश्रम शिवपुर कपूर दीयर, सेमरिया (बलिया) में श्रीमद्भागवत कथा सह श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यज्ञ की जलयात्रा 4 जनवरी (रविवार) को प्रातः 9 बजे आश्रम प्रांगण से हर्षोल्लास के साथ निकलकर शिवपुर गंगा घाट पर जायेंगी जहाँ श्रद्धालू कलश मे जलभरकर बैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन अर्चनकर वापस आश्रम मे आयेंगें ।

यज्ञ कार्यक्रम भारत के महान मनीषी संत अनंत श्री विभूषित परम पूज्य श्री त्रिदण्डी स्वामी जी महाराज के शिष्य, पूज्य स्वामी श्री लक्ष्मीप्रपन्न जियर स्वामी महाराज के कृपापात्र शिष्य “जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री स्वामी राधाकृष्णाचार्य महाराज ” के मंगलानुशासन में संपन्न होगा।

आश्रम प्रागण मे श्रीमद्भागवत कथा 2 जनवरी से प्रारम्भ होंगी,कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक श्रीमद् जगतगुरु रामानुजाचार्य श्री चतुर्भुजाचार्य स्वामी जी महाराज श्रीधाम वृंदावन के द्वारा अनवरत की जायेगी । 5 जनवरी को पंचाग पूजन एवं मण्डप प्रवेश यज्ञ की पूर्णाहुति एवम पादुका पूजन होगा । विशाल भण्डारा 9 जनवरी को किया जायेंगा।



