कार्यक्रमबलिया

मंगल पांडेय सेवा समिति ने बैठक कर, जयंती मनाने के लिए तैयारी पर किया चर्चा

दुबहड़(बलिया)। मंगल पांडेय विचार सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कैंप कार्यालय नगवा ढाले पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ने की। बैठक में आगामी 30 जनवरी को महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडेय जी की जयंती के आयोजन तथा संगठन के विस्तार को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ने कहा कि मंगल पांडेय भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वास्तविक सूत्रधार थे। उन्होंने अपने साहस और बलिदान से अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। उनका योगदान केवल 1857 की क्रांति तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने पूरे देश में आजादी की अलख जगाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को मंगल पांडेय के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के लिए आगे आना चाहिए।
बैठक में जयंती समारोह के अवसर पर अलग अलग शिक्षण संस्थाओं में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता , भाषण प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया। सभा को संबोधित करने वालों में विवेक सिंह ,रणजीत सिंह, नफीस अख्तर, डॉ० हरेंद्र यादव , नागेन्द्र तिवारी आदि ने भी अपने -अपने विचार रखें।
इस मौके पर पन्ना लाल गुप्ता,अख्तर अली,अजित पाठक,अन्नपूर्णानंद तिवारी,बबन विद्यार्थी,मोहन यादव , पवन गुप्ता,चिरंतन गुप्ता,बच्चन जी गुप्ता,डॉ सुरेश, विश्वनाथ पांडेय,श्री भगवान साहनी,संजय जायसवाल, संदीप गुप्ता,आदि लोग मौजूद रहे। संचालन नितेश पाठक ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button