बलियाबिग ब्रेकिंगरसड़ा

अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन वाहन जलकर हुआ नष्ट


रसड़ा (बलिया)कोतवाली क्षेत्र के लखुआं (जेवइनिया) गांव में शुक्रवार की रात में करीब दस बजे बजरंगी प्रजापति की डेरा पर खड़ी स्कार्पियो और मैजिक वाहन तथा उनके मित्र की कार समेत उसमें रखे घरेलू सामान अज्ञात कारणों से आग में जलकर नष्ट हो गया है। सूचना पाकर शनिवार को सुबह एसडीएम रवि कुमार, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल मौके पर पहुंच कर छानबीन किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि गांव के बजरंगी का घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित उनका डेरा है। वहां सीमेंटेड शेड में उनकी स्कार्पियो व मैजिक गाड़ी तथा पास के मिर्जापुर (दक्षिणी) गांव निवासी उनके दोस्त अरुण चौधरी की स्विफ्ट डिजायर कार रोजाना की तरह खड़ी थी। रात में करीब दस बजे तेज धमाका की आवाज सुनकर उनके परिवार के लोग घर से बाहर निकले।इस दौरान उनकी नजर डेरा पर पड़ी तो आग की लपटें निकलते देख वे लोग वहां पहुंचे और गांव के लोगों के सहयोग से आग बुझाने में जुट गए। काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।तब तक तीनों गाड़ियां और उसमें रखा घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गया था। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि डेरा की जमीन का विवाद पड़ोस के ही दो लोगों से चल रहा है।उन लोगों ने उन्हें डेरा पर गाड़ी खड़ा नहीं करने की हमेशा धमकी भी देते रहते हैं। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button