कार्यक्रमप्रशासनिकबलियाबिग ब्रेकिंगरसड़ा
सिलहटा में आयोजित कैंप में गलत विद्युत बिलों का हुआ सुधार, 18 हजार राजस्व वसूली

रसड़ा (बलिया)। विद्युत वितरण खंड रसड़ा के सरायभारती उपकेंद्र अंतर्गत सिलहटा गांव में गुरुवार को विद्युत बिल समस्या को लेकर शिविर लगाया गया।कैंप में बिजली बिल से संबंधित सभी ग्रामवासियों की समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण किया गया।इस दौरान आठ लोगों के गलत बिल को सही किया गया।इस दौरान अनंत पुत्र सालीराम का बिजली कनेक्शन को बंद किया गया। कैंप में बिजली राहत योजना में 18 हजार 700 रुपये की राजस्व वसूली की गई।इस शिविर में अधिशासी अभियंता ऋषिकेश सिंह यादव, उपखंड अधिकारी सुधीर मल्ल, जेई रामबाबू राय, ग्राम प्रधान लालबहादुर राजभर आदि लोग मौजूद थे।



