क्राइमबलियाबिग ब्रेकिंग

पास्को एक्ट का अपराधी गिरफ्तार


दुबहड़(बलिया)। पास्को एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को दुबहर ढाला से पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया । थानाध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि रंजीत कुमार पाल पुत्र राम सिंह निवासी सरवां थाना सिधौली जनपद सीतापुर ने एक नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर फरार चल रहा था। जिसकी शिकायत 2 दिसंबर 2025 को दर्ज कर पास्को एक्ट के तहत मु०अ०स० 138/2025 धारा 137(2),87/62(2) व 51/6 दर्ज कर लिया गया। मंगलवार की दोपहर में मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी दुबहर ढाला से कहीं भगाने के फिराक में है। पुलिस तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। बच्ची को सकुशल बरामद कर उनके माता-पिता को सौंप दिया गया। विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय भेज दिया गया गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश विश्वकर्मा, कांस्टेबल अरुण यादव रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button