
लालगंज (बलिया) । स्थानीय पुलिस ने चोरी हुए ई-रिक्शा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि लालगंज निवासी रमाशंकर गुप्ता ने तहरीर देकर बताया था कि उनका ई-रिक्शा (नंबर UP 60 CT 3092) 4 दिसंबर की रात दरवाजे के सामने से चोरी हो गया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टीमों का गठन किया। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सोनिया मोड़ से भगवानपुर मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति ई-रिक्शा के साथ मौजूद है। पुलिस द्वारा मौके से उसे दबोच लिया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम गोविंद चौबे निवासी चौबे की दलकी अस्थाई निवास रामबाग चौरी, थाना मिठनपुरा, जनपद मुजफ्फरपुर बिहार) बताया। उसने स्वीकार किया कि वह ई-रिक्शा को बेचने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



