
दयाछपरा (बलिया)। मानस प्रचार परिषद द्वारा आयोजित 76 वाँ मानस ज्ञान यज्ञ के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन करके ध्वजा रोहण किया गया।भूमि पूजन के मुझे यजमान अंजनी कुमार पांडेय सपत्नीक रहे।परिषद के अध्यक्ष हरेंद्र पांडेय ने बताया कि 18 दिसंबर को रामचरित मानस का अखंड पाठ का शुभारंभ किया जाएगा।20 दिसंबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी।कलश यात्रा के साथ ही यज्ञ का शुभारंभ हो जायेगा जिसका समापन 29 दिसंबर को होगा।बताया कि मानस ज्ञान यज्ञ ख्यातिलब्ध संत बालक बाबा के निर्देशन में होगा।इस मौके पर विजय कुमार तिवारी,मनोज कुशवाहा,लालजी राम,कामेश्वर पाल,सत्यप्रकाश पांडेय,प्रभु नाथ पांडेय व यज्ञ कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।



