गंगा नदीबलियाबिग ब्रेकिंग

गंगा में डाली गई 02 लाख मछलियों की अंगुलिकाएँ

बलिया। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड, हैदराबाद द्वारा प्रायोजित रिवर रैंचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के शिवरामपुर घाट पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह ने गंगा नदी में 02 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास मिश्रा ने मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने रिवर रैंचिंग कार्यक्रम के उद्देश्य, मत्स्य सम्पदा के संरक्षण तथा मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपस्थित मछुआ समुदाय एवं अन्य लोगों को दी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नदी आधारित मत्स्य उत्पादन को प्रोत्साहित करना और मत्स्य सम्पदा को संरक्षित करना है। कार्यक्रम का समापन गंगा नदी में मत्स्य अंगुलिकाओं के प्रवाह के साथ किया गया।
इस अवसर पर मण्डल मत्स्य कार्यालय आज़मगढ़ के ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक दिनेश गुप्ता, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवनारायण निषाद, स्थानीय मछुआ समुदाय के सदस्य, मत्स्य पालक, किसान यूनियन के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, श्री मानिकचंद, श्री धीरेंद्र राय, सेवानिवृत्त मत्स्य निरीक्षक बी.बी. ओझा, श्री लल्लन प्रसाद एवं मत्स्य विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button