कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंग

पत्रकार देवेंद्र नाथ तिवारी के माताजी का निधन,ग्रामीण पत्रकारो ने दी श्रद्धांजली

रामगढ़ (बलिया)। हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार देवेंद्र नाथ तिवारी की माताजी विद्यावती देवी उम्र 82वर्ष पत्नी पंडित गजेंद्र नाथ तिवारी नई बस्ती श्रीनगर (प्रेम नगर बक्शी )का पैतृक निवास पर सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे लंबी बीमारी के कारण देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार की सुबह गंगा नदी के रामगढ़ गंगा घाट पर किया जाएगा। मुखाग्नि उनके पति गजेंद्र नाथ तिवारी जी देंगे।

बता दे की पत्रकार देवेंद्र नाथ तिवारी की माता जी काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। जिनका इलाज दिल्ली के डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा था। लेकिन बीच में उनका तबीयत काफी खराब हो गया था जिसके कारण सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गयी है। इनके दो बेटे देवेंद्र नाथ तिवारी और ओम प्रकाश तिवारी हैँ।
उधर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बैरिया इकाई के अध्यक्ष गुप्तेश्वर पाठक के नेतृत्व में रामगढ़ में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर मृतक के गत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। की इस दुखद घटना में पीड़ित परिवार को ईश्वर सहनशक्ति प्रदान करें। इस मौके पर पत्रकार अयोध्या प्रसाद हिंद, सुरेश कुमार मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, रविंद्र नाथ मिश्रा, अनिल सिंह, अर्जुन शाह, बसंत कुमार सिन्हा, सुमित कुमार धोनी,राजन प्रसाद, कौशल पांडे,आनंद पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button