कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंगरसड़ा

वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरा होने पर कैडेटों ने पोस्टर प्रतियोगिता में राष्ट्र के प्रति दिखाई निष्ठा


रसड़ा (बलिया)। 93 यूपी बटालियन एनसीसी बलिया के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनुराग तिवारी एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल रविंद्र किंगरा के निर्देशन में बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कॉलेज पकवाईनार में शुक्रवार को “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक वंदे मातरम् गान के बाद “देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय एकता” थीम पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा और देशप्रेम की भावना को रंगों के माध्यम से प्रदर्शित किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. मो. अब्दुलरब सिद्दीकी, विजय शंकर, भानु प्रताप सिंह, जनमेजय सिंह, भागवत त्रिपाठी, राजकुमार प्रजापति, शंभूनाथ सिंह समेत सभी शिक्षकगण एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button