अध्यात्मकार्यक्रमबलियालालगंज

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, गंगा घाटों पर रहा आस्था का सैलाब

लालगंज(बलिया)। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर क्षेत्र के शिवपुर, सत्तीघाट, भुसौला, तिवारी घाट, गछिया बाबा और बहुआरा गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर होते ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए निकल पड़े। कोई पैदल तो कोई दोपहिया, चारपहिया वाहन या ई-रिक्शा से घाटों की ओर जाता दिखा।
श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद मां गंगा का पूजन-अर्चन कर दान-पुण्य किया और स्वयं को पुण्य का भागी माना। घाटों पर दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा।
भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सभी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। शिवपुर घाट और सत्तीघाट पर पानी गहरा व खतरनाक होने के कारण पुलिस प्रशासन विशेष सतर्कता बरतता रहा। नायब तहसीलदार अनिल कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
चौकी प्रभारी आशुतोष मद्धेशिया पुलिस बल के साथ लगातार घाटों पर निगरानी बनाए रखे हुए थे। पूरे दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति और पवित्रता के वातावरण में गंगा स्नान का पुण्य अर्जित की l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button