अब गंगा बहुउद्देशीय सभागार में होगा बलिया महोत्सव 2025 व स्थापना दिवस

बलिया। लगातार बने हुए खराब मौसम और वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने ‘बलिया महोत्सव 2025’ तथा बलिया स्थापना दिवस के कार्यक्रम स्थल में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है।
पहले ये आयोजन रामलीला मैदान में होने वाला था, लेकिन जनहित और प्रतिभागियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब महोत्सव का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुउद्देशीय सभागार (Ganga Multipurpose Auditorium) में आयोजित किया जाएगा।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय नागरिकों, कलाकारों और आगंतुकों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। खराब मौसम के कारण खुले मैदान में कार्यक्रम करने से संभावित असुविधाओं से बचने के लिए यह बदलाव आवश्यक समझा गया।
अब महोत्सव के सभी कार्यक्रम गंगा बहुउद्देशीय सभागार की इनडोर सुविधा में संपन्न होंगे, जहाँ मौसम की बाधा के बिना सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और अन्य आयोजन पूर्व निर्धारित समयानुसार किए जाएँगा ।



