
दुबहड़ (बलिया )। क्षेत्र के नगवा गांव में हरितायन फाउंडेशन का उद्घाटन जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ संजीव कुमार गुप्ता ने किया।
इसके पश्चात शहीद मंगल पांडेय स्मारक परिसर में जाकर उन्होंने मंगल पांडेय जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।
हरितायन फाउंडेशन की तरफ से आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने जीवन में कर्तव्य का बोध होना चाहिए। कहां की एक युवा की सबसे बड़ी ताकत उसकी सकारात्मक सोच होती है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को अपना कर हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

उन्होंने बतलाया कि हमारे देश की प्राचीन ऋषि परंपरा ने संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन किया है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की हमारे देश की प्राचीन परंपरा ऋषि एवं कृषि पर आधारित थी। कहा कि सामाजिक समरसता से राष्ट्र ,सभ्यता एवं संस्कृति का विकास होता है।
कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अखिलेश्वरी जी समाज कार्य विभाग के सहायक आचार्य डॉ संजीव कुमार डॉक्टर अनूप चौबे आदि रहे।
इस मौके पर प्रमुख रूप से बृजेश दुबे रिंकू अंजलि लाल चौबे अरविंद पांडे कृष्णकांत पटेल चंदन यादव प्रदीप कुमार राजू यादव अविनाश सिंह नंदन निखिल पाठक अभिषेक चौबे आशुतोष चौबे आदि लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन नितेश पाठक ने एवं आभार हरितायन फाउंडेशन के संस्थापक निशांत कुमार ने प्रकट किया।
दुबहड़ से पन्ना लाल गुप्ता की रिपोर्ट:



