कार्यक्रमक्राइमछठ पूजाबलियाबिग ब्रेकिंग

पटाखा फोड़ने के विवाद में मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज


लालगंज (बलिया) । छठ पूजा के दिन पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि गोपालपुर गांव निवासी बबलू यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पटाखा फोड़ने को लेकर पड़ोसी राजू यादव, धर्मेंद्र यादव, अमित यादव और विवेक यादव ने लाठी-डंडा एवं ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इसमें बबलू यादव के साथ भगवान यादव और विकेश यादव पुत्रगण सरोज यादव घायल हो गए।
आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button