
मुख्य अतिथि रहे बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल
लालगंज (बलिया)। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर हृदयपुर (मुरारपट्टी) में पारंपरिक रूप से भव्य दंगल (कुश्ती प्रतियोगिता) का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। दंगल का उद्घाटन बैरिया सपा के विधायक जयप्रकाश अंचल मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटककर कुश्ती के लिये पहलवानों का हाथ मिलवाकर उत्साहवर्धन किया।



दंगल में उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न जिलों के पचासों पहलवानों ने भाग लिया।अखाड़ा का बैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन अर्चन आचार्य पंडित मुना दुबे ने पहलवान घाखु यादव के हाथों कराकर बजरंगबली का ध्वजा गाड़वाया ।
कुश्ती बिहार के बक्सर जिला के शनी पहलवान और उत्तर प्रदेस के उमेश के बीच हुई कुश्ती बहुत ही रोचक रही अखाड़े मे जैसे ही पहलवान दांव-पेंच दिखाने शुरू किए, वैसे ही दर्शकों की भीड़ तालियों से गडगड़ाहट और बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठी।
कार्यक्रम के दौरान विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्रों की ऐसी पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएँ हमारी संस्कृति की पहचान हैं, इन्हें आगे बढ़ाने की जरूरत है।”
दंगल का संचालन स्थानीय अखाडा के पहलवान घाखु यादव, केदार यादव तथा बृज कुमार यादव “डोका”द्वारा किया गया, जिसमें निर्णायकों मे पूर्व सैनिक अभय नरायन सिंह ने निष्पक्षता से सभी मुकाबलों का निर्णय किया। कुश्ती मे कमेंन्ट्री पूर्व बलिया केशरी बिहारी यादव ने की l कुश्ती उमेश यादव बसीष्ठनगर एवं अजीत लालगंज के बीच हुयी जिसमे उमेश ने दावमार बिजयी दूसरी अकाश-गोलू गोपालंगर के बीच बराबर रही
स्थानीय आँखड़ा के पहलवान कुलदीप यादव का मुकाबला गोपालंगर के बिटू यादव के बीच हुआ जिसमे 250 रूपये का इनाम अंकित ओझा उर्फ गोल्डेन ने रखा था जिसकी बाजी बिटू यादव ने मारी वही छपरा के रामबिहारी एवं गोपालनगर के श्याम बिहारी के बीच मुकाबला बराबर का रहा दर्जनों अन्य पहलवानो ने कुश्ती लडी l विजेताओं को बिधायक जयप्रकास अंचल एवं कमेटी तथा दर्शक ने सभी को अपनी तरफ से सम्मानित किया l कार्यक्रम मे श्याम बिहारी पाण्डेय, अंकित ओझा “गोल्डेन”गुप्तेश्वर पाठक,कुलदीप यादव,धीरज यादव अंकित, पिन्टू कुमार मौर्या,एकराम यादव मौजूद रहे ।



