एक्सीडेंटबलियाबिग ब्रेकिंगमौतरसड़ा

पिकअप से गिरकर चालक की मौत, रस्सी बांधते वक्त हुई घटना


रसड़ा (बलिया)।स्थानीय कोतवाली अंतर्गत रेखहां गांव में गुरुवार को सुबह लगभग साढ़े आठ बजे पिकअप पर भैंस लादकर रस्सी बांधते वक्त वाहन चालक चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कारों गांव निवासी 30 वर्षीय राज कुमार अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा ले जाया गया, जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंच गई और मृतक के शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि रेखहां गांव में कुछ लोग भैंस खरीदने आए थे। वहां से एक भैंस की खरीदारी करके उसे खरीदारों द्वारा चालक के साथ मिलकर पिकअप में लाद दिया गया। पिकअप में भैंस लादने के बाद चालक ने पिकअप में रस्सी बांध रहा था।इस दौरान वह अचानक पिकअप से किसी तरह असंतुलित होकर नीचे सड़क पर गिर पड़ा।हादसे में उसे गंभीर चोटें आ गई। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल चालक को आनन-फानन में सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद चालक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए और रोने-बिलखने लगे। चालक की मौत पर गांव-घर में मातम पसर गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button