
रसड़ा (बलिया)। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह द्वारा रसड़ा की बंद पड़ी चीनी मिल को पुनः चालू करने और जिला चिकित्सालय में कार्डियो सर्जन, न्यूरो सर्जन, न्यूरोलाजिस्ट, यूरो सर्जन, यूरोलाजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, नेफ्रोलाजिस्ट की तैनाती समेत रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के साथ ही अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर फिजीशियन, जनरल सर्जन, शिशुरोग विशेषज्ञ, नेत्र चिकित्सक, रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती आदि मांगों को लेकर चीनी मिल माधोपुर परिसर से मोटरसाइकिल सवार सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न मार्गो से भ्रमण करते हुए तहसील परिसर में पहुंच कर मुख्यमंत्री को प्रेषित मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी रसड़ा रवि कुमार को सौंपा।


इस मौके पर रसड़ा चीनी मिल चलाओ अभियान के जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव, गीताशरण सिंह, मुन्ना पांडेय, गुड्डू सिंह, प्रमोद सिंह, अभिषेक वर्मा, मकरध्वज यादव, बच्चा सिंह, रामायण सिंह, राकेश चौहान, डब्लू सिंह, जगदीश चौहान, कमलेश सिंह आदि रहे।



