कार्यक्रमबलियारसड़ा

बाबा रामदल सूरजदेव मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में नि:शुल्क शिविर में 667 मरीजों का हुआ इलाज


रसड़ा (बलिया)।बाबा रामदल सूरजदेव मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल व ट्रामा सेंटर पकवाइनार (पटना) के तीसरे स्थापना दिवस पर रविवार को हॉस्पिटल में नि:शुल्क इलाज और ऑपरेशन के लिए शिविर लगाया गया।इसका उद्घाटन अस्पताल के संस्थापक व सुभासपा के प्रदेश महासचिव शिवेंद्र बहादुर सिंह ने फीता काट कर किया।

शिविर में चिकित्सकों ने कुल 667 मरीजों का उपचार कर दवाएं दी गई तथा 57 मरीजों को गंभीर स्थिति में ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया। संस्थापक ने अपने संबोधन में कहा कि गरीब असहाय मरीजों का नि:शुल्क इलाज करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि आयुष्मान कार्ड से पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज भी किया जाता है। शिविर न्यूरो स्पेशलिस्ट डॉ. अंकित सिंह, आर्थो स्पेशलिस्ट डॉ. सलाहुद्दीन, स्त्री प्रसुति रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. एनएन अश्वनी, डॉ. एमके प्रसाद, डॉ. अंकित सोनकर ने मरीजों का इलाज किया।इस मौके पर रुद्रप्रताप सिंह, वेदप्रकाश सिंह रिंकू, संदीप सोनी, अखिलेश सिंह, मुकेश सिंह, प्रदीप राजभर, विकास वर्मा, दिनेश राजभर, नित्यानंद सिंह, धनंजय पांडे, राधेश्याम यादव, भानु प्रताप सिंह रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button