कार्यक्रमबलियारसड़ा

रसड़ा सीएचसी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन: 317 मरीजों का उपचार कर दी गई दवाएं


रसड़ा (बलिया)।शासन की मंशा के अनुरुप शनिवार को स्थानीय सीएचसी में स्वस्थ नारी सशक्त समाज अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. आनंद कुमार की देखरेख में हुआ। शिविर का उद्घाटन श्रीनाथ मठ के महंत महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि ने फीता काट कर किया। स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के कुल 317 बीमार महिलाएं, पुरुष व बच्चों का इलाज किया गया और उन्हें दवाएं भी दी गई।

स्थानीय सीएचसी समेत जिले व अन्य अस्पतालों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों में स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष जायसवाल, जनरल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, डॉ. गुफरान अजमल, डॉ. विजय प्रताप कौशल, नेत्र सहायक अजय भारती, हड्डीरोग विशेषज्ञ डॉ. उमर अख्तर, त्वचारोग विशेषज्ञ डॉ. अबू तलहा, बालरोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्त, नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक सिंह ने मरीजों का उपचार किया। इसके साथ ही स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष जायसवाल ने एक सीजेरियन किया। शिविर में आयुष्मान कार्ड , क्षयरोग उन्मूलन, आईसीटीसी, कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम का स्टाल लगाकर लोगों को जानकारी दी गई।इस दौरान एनएमएस अजय सिंह, फार्मासिस्ट फिरोज अहमद, संतोष गुप्त, विनयकांत यादव आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button