कार्यक्रमजागरूकताबलिया

छात्राये पढ़ाई के साथ-साथ रहें जागरूक:अनुपम जायसवाल

लालगंज(बलिया)। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अन्तर्गत शनिवार को दोकटी थाना परिसर में क्षेत्र के आधा दर्जन विद्यालयों की छात्राओं को जागरूक कर टैबलेंट्रस बितरण किया गया।

मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण तथा महिला सुरक्षा अभियान के तहत उनसे सम्बन्धित समस्याओ के निदान हेतु जागरूकता किया गया तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जारही बिभिन्न योजना उनकी सुरक्षा के लिये बनाये गये कानूनों से भली भाति अवगत कराया गया ।

कक्षा 8 वीं की छात्रा खुशबू तिवारी बनी एक दिन के लिए दोकटी थानाध्यक्ष

मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत बेटियों को सशक्त बनाने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को दोकटी थाना परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान क्षेत्र के कम्पोजिट बिद्यालय दोकटी की कक्षा 8 वीं की छात्रा खुशबू तिवारी को एक दिन के लिए दोकटी थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। खुश्बू ने थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर थाना परिसर का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक रजिस्टर तथा थाने में आने वाली शिकायतों की प्रकृति को बारीकी से समझा। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य बालिकाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनमें यह विश्वास पैदा करना है कि वे भी समाज की मुख्यधारा में हर जिम्मेदारी निभा सकती हैं। इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।खुश्बू कुमारी ने कहा कि यह उनके जीवन का अविस्मरणीय दिन है। पुलिस की कार्यशैली और जिम्मेदारियों को करीब से जानने का अवसर उन्हें मिला। उन्होंने अन्य छात्राओं से भी आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने का आह्वान किया ।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम की सदस्याओं ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, महिला सुरक्षा कानूनों, साइबर अपराध से बचाव एवं हेल्पलाइन नंबर डायल 112,1076,1090, 102,108 सहित अन्य आवश्यक नम्बरों पर फोन जानकारी देने के लिये उन्हें समझाया गया । मिशन शक्ति टीम ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या असुरक्षा की कठिन परिस्थिति मे धैर्य, विवेक, एवं संयम से काम लेते हुये अपनी सुरक्षा करे । घबराने के बजाय तत्काल पुलिस और उपलब्ध हेल्पलाइन को अवगत कराये ।
थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य छात्राओं व महिलाओं को सशक्त बनाना है ताकि वे समाज में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे पढ़ाई के साथ-साथ जागरूक भी रहें और किसी भी प्रकार की परेशानी छिपाने के बजाय तुरंत परिजनों व पुलिस को बताएं।
जागरूकता के लिये आयी कम्पोजिट विद्यालय दोकटी, कम्पोजिट बिद्यालय रामनगर,लल्छुटोला, भगवानपुर, भूसौला से आई छात्राओं मे निर्मला, अंशु, सलोनी, अकांक्षा, लक्ष्मी, सरिता, देवन्ति, सोनी एवं अन्य 25 छात्राओ को जागरूक किया गया । छात्राओ ने सुरक्षा संबंधी सवाल पूछे, जिनका टीम ने संतोषजनक उत्तर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापकगण, पुलिस कर्मी व बड़ी संख्या में छात्राएँ मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button