एक्सीडेंटबलियाबिग ब्रेकिंग

बलिया में एन एच 31 पर बड़ा हादसा, डिवाइडर में टकराकर डम्पर में लगी भीषण आग

बलिया। शनिवार की देर रात करीब 12 बजे बलिया रेलवे स्टेशन के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर एक गिट्टी लदी डम्पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसा। टक्कर के बाद अचानक डम्पर में आग लग गई और देखते ही देखते मौके पर अफरातफरी मच गई।

सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई, ड्राइवर व खलासी टक्कर होते ही कूदकर भाग गये,वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, उसके आसपास बड़ी-बड़ी दुकानें और शॉपिंग मॉल स्थित हैं। यदि आग फैल जाती तो नुकसान कहीं अधिक हो सकता था।
गौरतलब है कि माल्देपुर से कदम चौराहा तक NH-31 के चौड़ीकरण का कार्य पिछले दो वर्षों से अधूरा पड़ा है। मानक के विपरीत अधूरा निर्माण कार्य और संकीर्ण सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। घटना में एक फल विक्रेता का ठेला सहित सारा सामान जल गया है। फल विक्रेता का लगभग साठ हजार रूपया का फल व ठेला जल गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button