बलियाबिग ब्रेकिंग
शहर के मिश्रनेवरी के पास रिंग बांध पर बाढ़ का रिसाव, मोहल्ले में दहशत, प्रशासन अलर्ट

बलिया । शहर के मिश्रनेवरी क्षेत्र के ईट भठ्ठा के पास बने रिंग बांध में दोपहर मे अचानक बाढ़ के पानी का रिसाव शुरू हो गया। इस घटना के बाद स्थानीय मोहल्ले में हड़कंप मच गया है। लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा ले रहा है।



