एक्सीडेंटक्राइमबलियाबिग ब्रेकिंगमौतरसड़ा

मां की डांट पर किशोर ने लगाई फांसी


रसड़ा (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव में शुक्रवार की शाम को सत्यम गोंड (13) पुत्र सत्यप्रकाश गोंड ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुलिस उसके घर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त सत्यम घर पर अकेले था। दोपहर में उसकी मां किसी बात पर डांट लगाई थी। जिससे वह क्षुब्ध होकर घर में पंखे की हुक में रस्सी के फंदे लटक गया था। वह दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। बताया जाता है कि उसके पिता कहीं बाहर रहते हैं। दोपहर बाद उसकी मां अपने दो अन्य छोटे बच्चों के साथ खेत में बकरी चराने चली गई। शाम को वापस घर लौटी तो बड़े बेटे सत्यम को फंदे लटकते देख चिल्लाने के साथ ही रोने बिलखने लगी।इस दौरान आसपास लोग आ गए। किशोर को फंदे से उतार कर स्थानीय सीएचसी ले गए, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसके शव को लेकर घर चले गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी उसके घर पहुंच कर तहकीकात में जुट गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button