कार्यक्रमबलिया

श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई गई, डॉ श्री राम चौधरी के दसवीं पुण्यतिथि


दुबहड़(बलिया)। प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं अर्थशास्त्री रहे डॉ श्रीराम चौधरी की दसवीं पुण्यतिथि क्षेत्र के बंधुचक, नगवा स्थित आदर्श रघुपति संस्कृत इंटर कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार के दिन श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर मनाई गई। उपस्थित लोगों द्वारा डॉ श्रीराम चौधरी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित डॉ विश्राम यादव ने कहा कि डॉ श्रीराम चौधरी उच्च विचार और रचनात्मक क्षमता के धनी व्यक्ति थे।

उन्होंने अपने जीवन काल में महाविद्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में भी कई रचनात्मक कार्यों को अंजाम दिया। जिसका लाभ आज भी समाज के लोगों को मिल रहा हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ जनार्दन राय ने कहा कि सेवा और करुणा के प्रतिमूर्ति डॉ श्रीराम चौधरी का जीवन एक आदर्श जीवन था, जिन्होंने घर परिवार से लेकर समाज के लोगों के लिए भी दूरदर्शिता पूर्वक अनेक परोपकार एवं भलाई के कार्यों को अंजाम दिया। कहा कि उनके पढ़ाए हुए छात्र एवं उनके द्वारा बनाए गए शिक्षण संस्थान आज भी लोगों की सेवा में तत्पर है। सभा को डॉ. श्रीपति यादव, रमाशंकर तिवारी, राजेंद्र पांडेय, श्याम नारायण यादव एडवोकेट, रणजीत सिंह पत्रकार, प्रभुनाथ यादव ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर रजनीश यादव, कौशल कुमार, रविंद्र यादव, शिवजी यादव, बच्चन जी प्रसाद, रामजी गिरी, राकेश यादव, रामजी पासवान, कृष्णकांत पाठक, संस्कृति तिवारी, अलका पांडेय, सुभद्रा यादव, गोल्डी पांडेय, राजेंद्र यादव, गायक राजेश पाठक, शिक्षक राजेश यादव, सूर्य प्रताप यादव, बालेश्वर राम, ओमप्रकाश ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता डॉ जनार्दन राय, संचालन योगेंद्र यादव साधु एवं आभार प्रकट डॉ. श्रीराम चौधरी के बड़े पुत्र डॉ. हरेंद्र नाथ यादव ने किया।

दुबहड़ से पन्ना लाल गुप्ता की रिपोर्ट:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button