
रसड़ा (बलिया)।भारतीय स्टेट बैंक रसड़ा ब्रांच में एक जुलाई मंगलवार को स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक समरेंद्र कुमार ने स्थानीय स्टेट बैंक के ब्रांच पर सी.सी. लिमिट एवं चालू खाता के विशेष काउंटर का उद्घाटन किया।इसके साथ उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभार्थी नागपुर गांव की श्रीमती चिंता देवी, जाम गांव की श्रीमती ममता देवी एवं अमहर पट्टी उत्तर गांव के राजेंद्र को दो-दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया।

उन्होंने बताया कि इस काउंटर के खुलने से चालू खाता कस्टमर और सी.सी. लिमिट वाले ग्राहकों को अब कम समय में रुपया जमा करने एवं निकासी करने में काफी सुविधा होगी।प्रारंभ में स्थानीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक रवि रंजन सिन्हा ने क्षेत्रीय प्रबंधक को बुके देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि एक जुलाई 1955 को इंपीरियल बैंक का नाम बदलकर भारतीय स्टेट बैंक कर दिया गया था। इसी उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष एक जुलाई को बैंक दिवस मनाया जाता है।स्थापना दिवस पर विशेष रूप से आमंत्रित आदर्श नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, रमेश अग्रवाल, व्यापार कल्याण समिति के संरक्षक सुरेश चंद, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष श्याम कृष्ण गोयल, जिला महामंत्री इकबाल अंसारी, व्यापारी शमीम अहमद, शैलेश श्रीवास्तव, विपुल अग्रवाल, मकसूद आलम, शैलेश सिंह के साथ स्टेट बैंक के फील्ड अफसर रोहित कुमार , प्रेरणा प्रिंसी, प्रदीप कुमार, अभिजीत कुमार, प्रीति किरण, कुमारी साक्षी, भाग्यश्री उपस्थित रहीं। सभी आगंतुक अतिथियों के प्रति मुख्य प्रबंधक ने अपना आभार व्यक्त किया।



