कार्यक्रमबलिया

धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया गया,परिवहन मंत्री का जन्म दिवस


दुबहड़,(बलिया)। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री एवं बलिया नगर के लोकप्रिय विधायक दयाशंकर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर नगर विधानसभा के प्रत्येक ग्राम पंचायत में लोक कल्याण की मंगल कामना एवं नगर विधायक के दीर्घायु होने के लिए मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर शिव चर्चा एवं सुंदरकांड पाठ सहित धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जहां लोगों में प्रसाद एवं कैलेंडर का वितरण किया गया।
इसी क्रम में क्षेत्र के जनाड़ी गांव स्थित बाबा बालखण्डी नाथ मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर ग्राम प्रधान विनोद पासवान के नेतृत्व में प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर विमल पांडेय, मुन्ना पांडेय, विनय पांडेय, पवन पांडेय, पंकज पांडेय, जयराम गिरी, चुन्नू पांडेय, हरेराम तिवारी, सोनू गुप्ता, श्रीभगवान, गंगा सागर, परमात्मानंद आदि मौजूद रहे।
वहीं शिवपुर दीयर नई बस्ती, बेयासी स्थित राम जानकी मंदिर में शक्ति केंद्र संयोजक ध्रुव नारायण सिंह की देखरेख में शिव चर्चा का आयोजन किया गया। दीर्घायु की कामना की गई। इस मौके पर राजू मिश्र, लल्लन सिंह, रुद्रप्रताप सिंह, लगन सिंह, नीरज सिंह, वशिष्ठ मिश्र, बब्बन साहनी, बिट्टू सिंह, अशोक गुप्ता आदि को मौजूद रहे।
साथही ग्राम पंचायत अखार में भी वासुदेव बाबा के स्थान पर भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह पप्पू के नेतृत्व में शिव चर्चा का विधिवत एवं भव्य आयोजन कर मंत्री जी की दीर्घायु एवं मंगल की कामना की गई। लोगों में प्रसाद वितरण भी किया गया। इस मौके पर प्रधान पिंटू पासवान, लक्की सिंह, अनिल चौबे, मन्नू सिंह, दिनेश सिंह, कुंदन सिंह, लाल मोहर, झामलाल आदि मौजूद रहे।
दुबहड़ से पन्ना लाल गुप्ता की रिपोर्ट:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button