
रसड़ा (बलिया)। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर रविवार को कांग्रेस पार्टी की स्थानीय गांधी पार्क में शोक सभा आयोजित की गई। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के जिलाध्यक्ष परशुराम ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। उनकी बेदाग छवि गहन ज्ञान और विनम्रता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन देश और कांग्रेस दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। कांग्रेस जिला महासचिव विशाल चौरसिया ने कहा कि मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति के एक ऐसे आदर्श पुरुष थे, जिनका जीवन सादगी ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रतीक है। प्रदेश सचिव मकसूद आलम अंसारी ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने साधारण पृष्ठभूमि से उठकर अपनी विद्वता और सेवा भावना से देश का नेतृत्व किया। उन्होंने न केवल भारत के आर्थिक सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दिया बल्कि अपनी राजनीति से लाखों लोगों को प्रेरित किया। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।शोक सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महावीर भाई बरनवाल, सीताराम शर्मा, गुलाबचंद पाठक, शेषनाथ, मुमताज अहमद, बेचन प्रसाद, शक्ति सिंह, आदित्य, सत्यजीत सिंह, सत्यनारायण, तारकेश्वर, सुनील राम, फिरोज, अमरनाथ, आनंद, लल्लन प्रसाद, ऋषि आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिवजी तिवारी व संचालन नगर अध्यक्ष प्रताप जायसवाल ने किया।