
बलिया। हर वर्ष की भांति इस बार भी युवक मंगल दल बबुआपुर के युवाओं द्वारा शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर मां दुर्गा का भव्य झांकी के साथ अधिवक्ता सुनील पांडेय की अध्यक्षता में जुलूस निकाली गई। युवक मंगल दल के युवाओं में अभिनय का जो जोश दिखा वो बिलकुल कबीले तारीफ था। जिसमें झाकी के माध्यम से युवाओं ने संवाद का मंचन किया। दर्शक मंत्र मुग्ध होकर अभिनय कर्ताओं द्वारा बोले गए हर एक संवाद को बड़ी ध्यान से सुन रहे थे। सामाजिक सरोकार पर बनी झांकी व संवाद के जरिए समाज में आपसी सौहार्द का संदेश जाए यही झांकी का मूल उद्देश्य था। इस दौरान झांकी में के साथ भव्य जुलूस भी निकाली गई। गाड़ी पर बैठे छोटे छोटे बच्चें भी झांकी में बोले गए संवाद का आनंद ले रहे थे। इस जुलूस में क्या बूढ़े और क्या नौजवान सभी एक जुनून के साथ हौसला बुलंद करते हुए आगे बढ़ रहे थे। युवाओं ने मां दुर्गा के गगनभेदी जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस मौके पर अध्यक्ष सुनील पांडेय, संघ संचालक सतेंद्र उपाध्याय, पंकज उपाध्याय, राजन यादव, दशरथ उपाध्याय, सोनू उपाध्याय, विक्रमादित्य पांडेय, संजीत पांडेय उर्फ ठनठन सहित सैकड़ों लोग जुलूस में शामिल रहे। इस दौरान बसुधरपाह चौकी प्रभारी शिव प्रकाश पाठक, उपनिरीक्षक मनीराम, हेड कांस्टेबल अजय कुमार पाल, सिपाही ब्रजेश यादव आदि सुरक्षा के दृष्टि से पूरे जुलूस के दौरान चक्रमण करते नजर आए। उक्त जुलूस योगी बाबा के मैदान से होते हुए कठही हल्दी सहतवार मार्ग, होते हुए सोनवानी बाजार के रास्ते पुनः योगी बाबा मैदान में आकर समाप्त हुआ।
राजीव शंकर चतुर्वेदी



