एक्सीडेंटबलियाबिग ब्रेकिंग

बोलेरो व बाइक के आमने सामने टक्कर में बाइक सवार दो घायल


दयाछपरा( बलिया)।राष्ट्रीय राजमार्ग- 31 के पांडेपुर दयाछपरा के बीच रविवार को चिमनी के सामने बाइक और बोलेरो के आमने- सामने टक्कर में बाइक सवार सहतवार थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव निवासी आर्यन(22)व करन ( 20 )वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायलों को ग्रामीणों ने एम्बुलेस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। रविवार के दिन 12 बजे पूरब के तरफ से जा रही मोटर साइकिल को बैरिया के तरफ से आ रही बुलेरो ने सामने से जोरदार टक्कर मार कर भग गई। वही मोटर साइकिल सवार आर्यन और करण गंभीर रूप से घायल हो गए। वही आर्यन की हालत मौके पर ही नाजुक बनी हुई थी,जबकि करन बोलने और बात करने के स्थिति था। सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने टूटी मोटर साइकिल को थाने लेकर गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button